Blue Sky Thinking


क्रिएटिविटी जीवन में उत्साह बनाये रखती है। इस से कुछ न कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती रहती है। और प्रेरणा की अहमियत तो हम सब जानते हैं। ना सिर्फ हमारे मस्तिष्क को अच्छी एकाग्रता मिलती है बल्कि हमारे मन का सुकून भी लौट आता है। जब अंदर शान्ति होती है तो हम नयी चीज़ों पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। 

कभी खुद को लेकर कोई धारणा बना लेना ठीक नहीं रहता। यह हमारी रचनात्मकता पर असर दाल सकता है। 

ब्लू स्काई थिंकिंग

इसमें आप दिमाग को खाली रखकर कुछ भी सोंचते है। इस दौरान आपको नए-नए विचार आएंगे, आने दीजिये। इसका फायदा यह होता है की हमे हमारी पुरानी धारणाओं से निकलने में मदद मिलती है। और नतीजन हमारी क्रिएटिविटी निश्चित ही बढ़ती है। 

थोड़े बदलाव लाएं

निराशा का माहौल क्रिएटिव नहीं होने देगा। इसलिए बदलाव की ज़रुरत है। अपने कमरे की सेटिंग बदल कर, या उसमे कोई नयी पेंटिंग लगाकर, या नया फूलदान लगाकर, बदलाव लाएं। यह मन को प्रभावित करेगा और मन में भी बदलाव लाएगा। बदलावों का सिलसिला इसलिए ज़रूरी है और सुखद भी।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments